तेरह का जीवन और महत्वपूर्ण सबक।
आज हम तेरह के जीवन से महत्वपूर्ण सबक सीखेंगे; अब्राम के पिता का नाम तेरह था और तेरह का अर्थ है देरी करना।
अगर हमारा स्वभाव देरी करने का है तो हम अपने जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाएगे, और जहा परमेश्वर हमे ले जाना चाहते हैं वहा हम नहीं पहुंच पाएगे।
उत्पत्ति 11: 31-32
और तेरह अपना पुत्र अब्राम, और अपना पोता लूत, जो हारान का पुत्र था, और अपनी बहू सारै, जो उसके पुत्र अब्राम की पत्नी थी, इन सभी को लेकर कसदियों के ऊर नगर से निकल कनान देश जाने को चला; पर हारान नामक देश में पहुँचकर वहीं रहने लगा।
जब तेरह दो सौ पाँच वर्ष का हुआ, तब वह हारान देश में मर गया।
यहां हम परमेश्वर की 3 इच्छा के बारे में सीखते हैं।
1. परमेश्वर की पहली इच्छा यह थी की वह नहीं चाहता थे कि तेरह कसदियों के नगर ऊर में रहे।
2. परमेश्वर की दूसरी इच्छा यह थी की वह तेरह को कनान देश में ले जाना चाहता थे।
3. परमेश्वर की तीसरी इच्छा यह थी की तेरह उस हारान देश पर अपना मन न लगाए जो कनान की और जाते समय रास्ते में आता था।
मेरे प्यारे भाइ और बहन, परमेश्वर ने आपको कनान देश के लिए चुना है, इसलिए हारान पर इतना अधिक लगाव रखना सही नहीं है कि आप वहां रहना शुरू कर दे।
यदि आप ऊर से कनान के लिए निकलते हैं और हारान में फंस जाते हैं और आप वहां रहना शुरू कर देते हे, तो आप अपने जीवन में कनान की अद्भुत आशीष को कभी नहीं देख पाएंगे।
उत्पत्ति 11:32 के अनुसार हारान देश में 205 वर्ष की आयु में तेरह की मृत्यु हो गई।
तेरह का 205 वर्ष की आयु में हारान मे उसकी मृत्यु हो गई, जिस स्थान से आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं आप वहीं रहना पसंद करेंगे और स्वाभाविक हे की आप उसी स्थान पर ही मरेंगे।
निष्कर्ष
उर आपके पिछले जीवन और स्थिति को दर्शाता है।
कनान परमेश्वर की प्रतिज्ञा को और वह आपको कहा ले जाना चाहता है उस चीज को दर्शाता है।
हारान उन चीज़ों और स्थिति को दर्शाता है जो आपको ऊर से कनान की और सफर करते समय मिलेंगी, जिन्हें आप सबसे अधिक प्यार करते हैं और आप इसे छोड़ना नहीं चाहते हैं।
तेरह ने ऊर को कनान देश के लिए छोड़ा था, परन्तु उस यात्रा के बीच में हारान देश के प्रति लगाव के कारण वह वहीं रहने लगा और देरी करने के स्वभाव के कारण वह वहीं रह गया और उस स्थान को छोड़ न सका।
अपने जीवन में कभी भी चीजों को टालने का स्वभाव न रखें, क्योंकि ऐसा स्वभाव आपको आगे बढ़ने में कभी मदद नहीं करेगा।
ब्लॉग पढ़ने वाले सभी को परमेश्वर आशीष और अनुग्रह दे।

Comments
Post a Comment